Friday , March 24 2023
भारत में अब तक 25 लाख लोगों को लगी Corona Vaccine
भारत में अब तक 25 लाख लोगों को लगी Corona Vaccine

भारत में अब तक 25 लाख लोगों को लगी Corona Vaccine

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खात्मे के लिए दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान भारत में चल रहा है। इस बीच गुरुवार को राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के 13वें दिन तक 25 लाख लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि गुरुवार दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अब तक 25 लाख से अधिक वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी हैं। कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घट रही है। देश में अभी कोरोना के 1,75,000 मामले सक्रिय हैं। भारत में सबसे तेज 10 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। भारत में अब कोरोना वायरस का रिकवरी 96.94 प्रतिशत हो गया है। 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 5,000 से कम हैं।

गुरुवार 2 बजे तक 25 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। देश में इस वक्त 1,73,000 सक्रिय मामले है। कोरोना से प्रतिदिन होने वाली मृत्यु 125 से कम हो गई हैं। केरल और महाराष्ट्र में सक्रिय मामले ज्यादा हैं। 16 जनवरी को हमने 3,374 वैक्सीनेशन सेशन किए। 19 जनवरी को संख्या बढ़ाकर 3,800 सेशन किए। 22 जनवरी को 6,200 सेशन किए। 25 जनवरी को 7,700 वैक्सीन सेशन किए। गुरुवार 9,000 केंद्रों पर वैक्सीन देने की प्रकिया चल रही है। कुछ राज्यों ने 13 दिन में 35 फीसदी से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन दी। लक्षद्वीप- 83 फीसदी, उड़ीसा- 50 फीसदी, हरियाणा- 50 फीसदी, अंडमान-निकोबार- 48 फीसदी, राजस्थान- 46 फीसदी, त्रिपुरा- 45 फीसदी, मिजोरम- 40 फीसदी, तेलंगाना- 40 फीसदी, आंध्र प्रदेश- 38 फीसदी, कर्नाटक-35 फीसदी ,म.प्र.- 35 फीसदी % स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन दी।

कोविड-19 महामारी के प्रसार को बहुत हद तक रोकाः हर्षवर्धन

इधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि भारत ने कोविड-19 महामारी के प्रसार को बहुत हद तक रोक दिया है और देश के 146 जिलों में पिछले सात दिनों में इसका एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इसके अलावा, 18 जिलों में 14 दिनों से, छह जिलों में 21 दिनों से और 21 जिलों में पिछले 28 दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है. कोविड-19 पर मंत्रियों के समूह (जीओएम) की 23वीं बैठक की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अध्यक्षता करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि अत्यधिक तत्परता से जांच करने से यह उपलब्धि हासिल हुई है। देश में 19.5 करोड़ से ज्यादा नमूनों की अबतक जांच की जा चुकी है। नमूनों की जांच की वर्तमान क्षमता प्रति दिन 12 लाख जांच है।

Leave a Reply