Monday , June 5 2023

पीएम के जन्मदिन पर बना विश्व रिकॉर्ड, 87,000 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

नई दिल्ली. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 87,000 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। जो की विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। नमांडविया ने कहा, “अपने प्रिय प्रधानसेवक को देश की तरफ से यह एक अमूल्य भेंट है।” आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपना 72वां जन्मदिन मनाया है। पीएम मोदी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक विशेष अभियान शुरुआत की है। भाजपा ने पीएम के जन्मदिन पर देशव्यापी 15-दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान अभियान की शुरुआत की है जो 2 अक्टूबर तक चलेगा।

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने शनिवार को नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रक्तदान शिविर में रक्तदान कर देशव्यापी विशाल स्वैच्छिक रक्तदान अभियान रक्तदान अमृत महोत्सव की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने एक ट्वीट में इस उपलब्धि को असाधारण बताया है। स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया कि, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर रक्तदान अमृत महोत्सव में अब तक 87 हजार से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जो एक नया विश्व रिकॉर्ड है। हमारे प्यारे प्रधान सेवक को यह देश की ओर से एक अमूल्य उपहार है।