आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री वसीम अहमद का लखनऊ में निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। पूर्व मंत्री के निधन की खबर से पूरे आजमगढ़ जिले में शोक की लहर है। वे बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बिंदवल गांव के मूल निवासी थे।

उत्तर प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा में विधायक रहे।2012 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने गोपालपुर विधानसभा से चुनाव जीता था। वे सपा सरकार में बाल विकास पुष्टाहार व बेसिक शिक्षा एवं ऊर्जा राज्य मंत्री रहे। पूर्व मंत्री वसीम अहमद सपा के दिग्गज नेताओं में शुमार थे। उनके निधन की सूचना जैसे ही जनपद पहुंची उनके जानने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। शाम साढ़े पांच बजे शिब्ली कालेज परिसर जनाजे की नमाज अदा की जाएगी।
Ghaziabad : बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर लड़की पर डाला तेजाब, बुरी तरह झुलसी