Friday , March 24 2023
'चलो बुलावा आया है' गाने वाले भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का निधन
'चलो बुलावा आया है' गाने वाले भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का निधन

‘चलो बुलावा आया है’ गाने वाले भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का निधन

नई दिल्ली। माता की भेंट गाने वाले भजन सम्राट के रूप में प्रसिद्ध गायक नरेंद्र चंचल का 80 साल की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया। चंचल पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रहे थे। पिछले तीन महीने से उनका दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। शुक्रवार दोपहर करीब सवा 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। नरेन्द्र चंचल माता की भेटें गाने के लिए पूरी दुनिया में मशहूर थे। उन्होंने कई फिल्मों में भी भजन गायक के रूप में प्रस्तुतियां दी हैं।

बेशक मंदिर मस्जिद तोड़ो गाना

नरेंद्र चंचल ने साल 1973 में बॉबी फिल्म में गाना गाया। इस फिल्म में उन्होंने बेशक मंदिर मस्जिद तोड़ो गाना गाया था जिसे काफी पसंद किया गया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म बेनाम में मैं बेनाम हो गया गाना भी गाया था। इस गाने के बाद से नरेंद्र चंचल का नाम बॉलीवड में छा गया। कुछ समय पहले ही नरेंद्र चंचल ने कोरोना पर भी गाना गाया था जो काफी वायरल हुआ था। नरेंद्र चंचल देवीमां के भक्ति गीतों के लिए जाने-जाते थे। उन्होंने बॉलिवुड में कई हिट गानों को आवाज दी है। नरेंद्र चंचल को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है।

चलो बुलावा आया है … माता ने बुलाया है

चलो बुलावा आया है … माता ने बुलाया है उनका सबसे प्रसिद्ध भजन था। नरेंद्र चंचल ने बचपन से ही अपनी मां से मातारानी के भजन सुनते थे। मां के भजनों को सुनकर उनमें भी भजन गाने की रुचि जागी। पहले उन्होंने मां से सीखा और फिर चंचल ने प्रेम त्रिखा से संगीत सीखा और इसके बाद वह भजन गाने लगे थे। उन्होंने न सिर्फ शास्त्रीय संगीत बल्कि लोक संगीत से भी लोगों की दिल जीता है।

माता वैष्णो देवी में आस्था

माता वैष्णो देवी को लेकर उनकी खास आस्था थी। साल 1944 से लगातार माता वैष्णो देवी के दरबार में आयोजित होने वाली वार्षिक जागरण में हाजिरी लगाते थे, लेकिन इस बार कोरोना की वह से ये सं

Leave a Reply