पटना: बिहार में होने वाले चुनावों के लिए भाजपा ने बुधवार (14 अक्टूबर) को तीसरे चरण के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। ने तीसरे चरण के लिए सभी 35 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। भाजपा ने तीसरे चरण की सूची में छह महिलाओं को भी टिकट दिया गया है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं रश्मि वर्मा को नरकटियागंज से चुनाव लड़ने का टिकट दिया गया है।
पार्टी ने अपने 70 की उम्र पार वाले कई प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है। इसमें रामनगर से भागीरथी देवी, मुजफ़्फरपुर से सुरेश शर्मा टिकट पाने में कामयाब रहे हैं। हाल ही में दिवंगत पिछड़ा और अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद सिंह की पत्नी निशा सिंह को भी प्राणपुर से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, बगहा से आर एस पांडे और रक्सौल से अजय कुमार सिंह का टिकट कटा। तीसरे चरण के चुनावों के लिए पार्टी ने तीन मौजूदा मंत्रियों का टिकट बरकरार रखा है।
यह है तीसरे चरण के प्रत्याशियों लिस्ट