Friday , March 24 2023

BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा बोलीं – कांग्रेस मुझे मारना चाहती है लेकिन मैं वापस आ जाती हूं

मुंबई। 2008 में हुए मालेगांव बम धमाकों में आरोपी रहीं बीजेपी की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह समेत सभी आरोपियों को विशेष एनआईए कोर्ट ने 4 जनवरी को अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया था। अदालत ने यह पाया था कि कई तारीखों पर सुनवाई के दौरान साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत कई आरोपी हाजिर नहीं होते हैं। इसी वजह से अदालत ने इन सभी को सोमवार को सुनवाई के समय हाजिर होने का आदेश दिया था। अदालत में अपना पक्ष रखने के लिए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पहुंचीं। उनके अलावा मेजर रमेश उपाध्याय और समीर कुलकर्णी भी अदालत पहुंचे। इस मामले में कुल 7 आरोपी हैं।

मंगलवार तक के लिए सुनवाई टली

एनआईए की विशेष अदालत में सोमवार को कुछ गवाहों की गैरहाजिरी की वजह से यह सुनवाई मंगलवार तक के लिए टल गई है। बीजेपी की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अदालत को बताया कि वह कोर्ट का सम्मान करती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दिए दर्द से अभी उभर रही हूं। वे इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती थीं। इस वजह से पिछली तारीखों पर नहीं आ पाई थीं। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि कांग्रेस मुझे मारना चाहती है लेकिन मैं ठीक होकर वापस आ जाती हूं।

राम भक्तों पर हमला करने वालों को मिल रहा करारा जवाब

मध्य प्रदेश के भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार को सांप्रदायिक शांति बिगाड़ने वाले लोगों को दंडित करने के लिए एक कानून बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार उन लोगों को करारा जवाब दे रही है जो राम भक्तों पर हमला कर राम मंदिर निर्माण के लिए धन इकट्ठा कर रहे हैं।
ये हमले वामपंथी सांप्रदायिक शांति को बिगाड़ने का प्रयास हैं। ऐसे लोगों को दंडित करने के लिए एक कानून बनाया जाना चाहिए। वहीं, साध्वी प्रज्ञा ने कोरोना वैक्सीन पर अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि अखिलेश इसे भाजपा का वैक्सीन कहते हैं … तो सपा अपना वैक्सीन बनाएगी, कांग्रेस अपना और वामपंथी अपना … विरोधी राजनीति कर रहे हैं और लोगों के बीच भ्रम फैला रहे हैं।

Leave a Reply