नाइजीरिया। बच्चे जो हमारा आने वाला भविष्य है सोचिये जब उनका भविष्य सुरक्षित ना हो तो हमारा आने वाला कल कैसा हो सकता है। एक तरफ जहां दुनिया भर में इंसानियत की बात की जा रही है वहीं दुसरी ओर हमारे आने वाले भविष्य को धर्म के नाम पर डराया जा रहा है।
जी हां कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला नाइजीरिया में। जेहादी समूह बोको हराम ने नाइजीरिया के एक स्कूल से करीब साढ़े तीन सौ बच्चों को अगवा कर लिया।
दरअसल हथियारों से लैस कुछ हमलावरों ने शुक्रवार को नाइजीरिया के उत्तरी कतसिना प्रांत में स्कूल पर हमला किया था. इसके बाद करीब 400 बच्चे लापता थे, जिनमें से कुछ लौट आए हैं. बोको हराम ने अपहरण की जिम्मेदारी ली है.
नाइजीरिया सरकार लगातार अपहरणकर्ताओं के साथ समझौता करने की कोशिश कर रही है. नाइजीरियाई राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा है कि अपहरणकर्ताओं ने संपर्क किया है और बच्चों की सुरक्षित वापसी के लिए बातचीत चल रही है
बोको हराम ने छात्रों के अपहरण की जिम्मेदारी ली है. ‘डेली नाइजीरियन’ ने जानकारी दी है कि उसे बोको हराम के नेता अबुबाकर शेकू का एक ऑडियो संदेश मिला है, जिसमें कहा गया है कि इसी संगठन ने स्कूली बच्चों का अपहरण किया है क्योंकि उनके अनुसार पश्चिमी शिक्षा इस्लाम के सिद्धांतों के खिलाफ है.