लखनऊ। इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राजधानी लखनऊ के विधानसभा से आ रही है, जहां एक महिला ने BJP कार्यालय के बाहर खुद को आग लगा ली। बताया जा रहा है कि उसके पति ने धर्म बदलकर विवाह किया,और धोखा दे दिया,इस लिए महिला ने की आत्मदाह करने की कोशिश की, पुलिस ने बड़ी मुश्किल से जान बचाई। महिला ने कहा कि पति व ससुराली जनों से प्रताड़ित करता है। महिला काफी हद तक जल चुकी थी। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
महिला की शादी महाराजगंज में रहने वाले अखिलेश तिवारी (35) से हुई थी। मनमुटाव के बाद उससे तलाक हो गया। जिसके बाद महिला ने धर्म परिवर्तन कर आसिफ नाम के युवक से शादी रचाई। शादी के बाद आसिफ सऊदी अरब चला गया।महिला का आरोप है कि इस दौरान आसिफ के परिजन लगातार उसे प्रताड़ित करते रहे जिससे तंग आकर उसने आत्मदाह कर दिया। उसका कहना है कि महराजगंज थाने में उसने पुलिस से शिकायत की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इंसाफ के लिए वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहती थी लेकिन मुलाकात न होने से निराश होकर महिला ने आत्मदाह कर लिया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत गंभीर है।
यह भी पढ़ें
चुनौती पर महम पहुंचे सपना के पति वीर साहू, नहीं आया धमकी देने वाला