लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सोमवार को संगठन के पदाधिकारियों ने हजरतगंज स्थित साहू सिनेमा के पास एक कार्यक्रम में अनिवार्य मतदान की शपथ ली। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने संगठन के पदाधिकारियों को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई। व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों को हर चुनाव में जाति, धर्म से ऊपर उठते हुए व्यापारी के रूप में वोट करना होगा तथा अपने आप को मजबूत वोट बैंक के रूप में स्थापित करना होगा, तभी सरकारें व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनेंगी। उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारियों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयासरत है।
शपथ लेने वालों में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मो. अफजल, संगठन के ट्रांस गोमती के चेयरमैन अशोक यादव, प्रिंस कांपलेक्स के अध्यक्ष मो. हलीम, लवलेन मार्केट के अध्यक्ष मोहम्मद मून, कपूरथला के प्रभारी एवं ट्रांस गोमती के उपाध्यक्ष डीपी अवस्थी, उपाध्यक्ष सुदर्शन कटियार, रवि, सुनील कुमार, मो. आदिल, जितेंद्र, मो. इकबाल, गौस अहमद सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।