कोलकाता: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की टीम के नए-नए राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की गई है। हाजरा ने ममता बनर्जी पर टिपणी करते हुए कहा था कि ममता बनर्जी कोरोना से संक्रमित होती हैं तो वो उन्हें गले से लगा लेंगे और उन्हें कोविड से प्रभावित परिवारों के दर्द का अहसास करवाएंगे। अनुपम हाजरा के इस बयान के बाद उनके खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने सिलिगुड़ी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
हजारा ने कहा था कि हमारे कार्यकर्ता कोरोना से भी बड़े दुश्मन से लड़ाई लड़ रहे हैं। वो ममता बनर्जी के खिलाफ लड़ रहे हैं। जब वो ममता बनर्जी के खिलाफ बिना मास्क पहने जंग लड़ सकते हैं तो उन्हें लगता है कि कोरोना के खिलाफ भी वो बिना मास्क के लड़ाई लड़ सकते हैं।
कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 50 लाख के पार
कोरोना संक्रमण को लेकर देश में अच्छी और बुरी खबर दोनों आ रही हैं। अच्छी बात यह है कि देश में संक्रमण से ठीक होने वालों का आंकड़ा रविवार को 50 लाख के पार कर गया। भारत दुनिया का इकलौता देश है, जहां इतने ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट 82.74% हो चुका है। मतलब अब हर 100 मरीजों में 82 लोग ठीक हो रहे हैं। और बुरी खबर यह है कि देश में पिछले 27 दिनों से एक हजार से ज्यादा मौतें हो रही हैं।
31 दिसंबर को 816 मरीजों ने दम तोड़ा था। इसके बाद एक से 27 सितंबर तक एक भी दिन ऐसा नहीं रहा, जब मौतें एक हजार से कम हुई हों। हालात ऐसे हैं कि रोजाना औसतन 1066 लोग की जान जा रही हैं। यह दुनिया के सबसे संक्रमित देश अमेरिका (895) और ब्राजील (826) के रोजाना के एवरेज से ज्यादा है। देश में अब तक 60 लाख 73 हजार 348 केस हो चुके हैं। रविवार को 74 हजार 679 मरीज ठीक भी हो गए। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।