लखीमपुर: जैसा की आप जानतें हैं कि अभी उत्तर प्रदेश के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इसी के चलते सोमवार को भारत सरकार के संयुक्त दल ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी जिले के रामनगर बगहा गांव में धौरहरा में जाकर बाढ़ की स्थिति व कटान पीड़ितों का हाल जाना। दल में गृह मंत्रालय, शहरी मंत्रालय व केंद्रीय जल आयोग के अधिकारी शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारीयों ने सुनी बाढ़ पीड़ितों की समस्या
भारत सरकार के संयुक्त दल ने निरीक्षण के दौरान आवास कटान, भूमि कटान, फसल नुकसान आदि का अधिकारियों ने सर्वे किया साथ ही बाढ़ पीड़ितों की समस्यायें भी सुनी । केंद्रीय टीम के साथ अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह, एसडीएम धौरहरा सुनंदू सुधाकरन, तहसीलदार अनिल यादव, बाढ़ खंड के अधिकारी, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल मौजूद रहे। एसडीएम ने बताया कि गांव में घाघरा नदी से चार कच्चे और छह पक्के घर कट गए थे।
इन सभी को सहायता राशि दी जा चुकी है। आवासविहीन परिवारों को आवास भी आवंटित कर दिए गए हैं। केंद्रीय टीम ने इन लाभार्थियों से रूबरू होकर उनका हाल-चाल जाना।