जालौन: कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्र की बीच रास्ते पिटाई करने वाली सगी बहनें अब अपने आरोपों से पलट गई हैं। सुर्खियों में आने के बाद मामला हाईकमान तक पहुंचा तो वरिष्ठ नेताओं की भी निगाहें टिक गईं। इस दरमियान रविवार को मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब प्रेस कांफ्रेंस करके पीड़ित बहनों ने अपनी भड़ास निकाले जाने की बात कही है।
जिलाध्यक्ष की बहनों प्रेस कांफ्रेसं कर मांगी माफ़ी
बीते एक नवम्बर को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्र पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए सगी बहनों ने उनकी सरेराह पिटाई कर दी थी। जिसके बाद इस मामले में जिलाध्यक्ष अनुज मिश्र के साथ-साथ कांग्रेस की भी काफ़ी आलोचना हो रही थी। जिसके बाद रविवार को जिलाध्यक्ष की बहनों ने प्रेस वार्ता बुलाई। मीडिया के सामने पीडि़त युवती ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकरण पर मांफी मांगने की बात कही।
दोनों बहनों ने कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर लगाए गए आरोप पूरी तरह गलत हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पितातुल्य हैं, वह कुछ काग्रेसियों के उकसाने पर बहकावे में आ गईं थी। उन्होंने कहा कि पार्टी से निकाले जाने के कारण वह काफी परेशान थी, जिससे उनमें नाराजगी थी। उन्हें पार्टी से निकाले जाने की जानकारी नहीं दी गई थी, जो कुछ भी हुआ है वह आक्रोश में हुआ है।