लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 370 मामले सामने आए हैं। डिस्चार्च लोगों की संख्या 484 है। सक्रिय मामलों की संख्या 7,528 है। रिकवरी प्रतिशत 97.30 है। संक्रमण से अब तक 8,605 लोगों की मृत्यु हुई है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में टीकाकरण का दूसरा चरण चल रहा है। अगले सप्ताह से हर बृहस्पतिवार और शुक्रवार को टीकाकरण का कार्य हुआ करेगा। शुक्रवार को 1,537 केंद्रो पर टीकाकरण का काम किया जा रहा है। 3 बजे तक 61,585 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जा चुका है।
वहीं, उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि वर्तमान समय में 619.95 लाख क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। मक्का की खरीद का काम भी पूरा किया गया है, लगभग 10 लाख क्विंटल से अधिक मक्का खरीदा गया है। बुंदेलखंड में मूंगफली की खरीद की जा रही है।