लखनऊ। शीतलहर से ठिठुरते लोगों को अगर गर्म कंबल का सहारा मिल जाए तो उन्हें भी राहत मिलती है। इसी भावना से जानकीपुरम स्थित जयति भारतम् संस्था जो कि दिव्यांगजनों के लिए रेनू अग्निहोत्री द्वारा संचालित की जा रही है में फेम इंडिया के संस्थापक मुकेश मिश्रा और मंडल अध्यक्ष व भाजपा नेता कृष्ण प्रताप सिंह ने जाकर तकरीबन 20 से अधिक दिव्यांग बच्चों और उनकी सेवा में लगे लोगों के बीच कंबल वितरण किए।
दिव्यांग बच्चे कंबल पाकर बेहद खुश
कंबल वितरण का कार्य देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की प्रेरणा से एवं युवा भाजपा नेता नीरज सिंह के सौजन्य से किया गया। दिव्यांग बच्चे कंबल पाकर बेहद खुश हुए। संस्था की संचालिका रेनू अग्निहोत्री ने फेम इंडिया के संस्थापक मुकेश मिश्रा और मंडल अध्यक्ष कृष्ण प्रताप का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी इच्छा है कि एक बार नीरज सिंह इन बच्चों के बीच जरूर आएं।