Sunday , April 2 2023
गाजियाबाद में अपर जिला जज ने की खुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव
गाजियाबाद में अपर जिला जज ने की खुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव

गाजियाबाद में अपर जिला जज ने की खुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक जज ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि जज ने क्यों सुसाइड की। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। बताया रहा है कि अपर जिला जज-9 योगेश कुमार ने शुक्रवार सुबह अपने घर के पंखे में लटककर कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक योगेश कुमार की 17 मार्च 2020 को गाजियाबाद जिला अदालत में नियुक्ति हुई थी। पूरा मामला गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना इलाके के नेहरू नगर का है। यहां योगेश कुमार अपने परिवार के साथ ईस्ट मॉडल टाउन कॉलोनी स्थित जज रेजीडेंसी में रहते थे। आज सुबह जब घर के कमरे में पंखे से उनके शव को लटका देखा गया तो घर में अन्य मौजूद लोगों के होश उड़ गए।

आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। उन्हें तत्काल यशोदा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि उनके शव के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

सीओ द्वितीय अवनीश कुमार ने बताया कि अपर जिला जज योगेश कुमार ने सुसाइड किया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के मुताबिक, योगेश कुमार मूल रूप से मेरठ के रहने वाले थे और गाजियाबाद के कोर्ट संख्‍या 9 में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में तैनात थे। वे सिहानी गेट थाना इलाके के नेहरू नगर में स्थित सरकारी आवास में रहते थे। योगेश कुमार की 17 मार्च 2020 को गाजियाबाद जिला अदालत में नियुक्ति हुई थी। उनकी यहां पहली पोस्टिंग थी।

Leave a Reply