जौनपुर। उत्तर प्रदेश के आठ विधानसभा सीटो पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कल से सोशल मीडिया पर भाजपा उम्मीदवारो एक लिस्ट तेजी से वॉयरल हो रही है। जिसमें मल्हनी विधानसभा के लिये हो रहे उप चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में जनपद के प्रख्यात चिकित्सक डाक्टर केदारनाथ सिंह के पुत्र पाणिनि सिंह सहित प्रदेश के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के हस्ताक्षर भी किये गए है
इस खबर की पड़ताल के लिए जब भाजपा की आधिकारिक वेबसाइट चेक की गई तो पता चला की पार्टी द्वारा अभी तक उत्तर प्रदेश के सीटो पर होने वाले उपचुनाव को लेकर पार्टी ने किसी भी उम्मीदवार की घोषणा नही की है। इस खबर से जनपद मे काफी भ्रम फैला है। सुनने मे यह भी आ रहा है कि पार्टी हाई कमान संभवतः उप्र के बाबत जारी सूची के मामले में जांच का आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किया है। जो भी हो का टिकट दावा और फाइनल दोनों के बीच में अभी भी फंसे होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
रिपोर्ट-अभिषेक उपाध्याय