देश में किसानों का विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। अब इसमें राजनीतिक पार्टीयां भी कूद पड़ी हैं। कुछ दिन पहले शिरोमड़ी अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल नें किसानों का साथ देते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के किसानों पर खालीस्तानी वाले बयान की निंदा की तो वहीं अब मैदान में प्रियंका गांधी भी कूद पड़ी है।
किसानों का समर्थन करते हुए ट्वीट करते हुए प्रियंका गांधी नें किसानों का एक वीडियो शेयर किया और कहा की ‘नाम किसान कानून लेकिन सारा फायदा अरबपति मित्रों का, किसान कानून बिना किसानों से बात किए कैसे बन सकते हैं? उनमें किसानों के हितों की अनदेखी कैसे की जा सकती है? सरकार को किसानों की बात सुननी होगी। आइए मिलकर किसानों के समर्थन में आवाज उठाएं।’
आप को बता दें कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने किसान आन्दोलन का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है। एमएसपी को किसी भी हाल में समाप्त नहीं होने देगी।
नाम किसान कानून
लेकिन सारा फायदा अरबपति मित्रों काकिसान कानून बिना किसानों से बात किए कैसे बन सकते हैं? उनमें किसानों के हितों की अनदेखी कैसे की जा सकती है?
सरकार को किसानों की बात सुननी होगी। आइए मिलकर किसानों के समर्थन में आवाज उठाएं।#SpeakUpForFarmers pic.twitter.com/av8i7jhUpt
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 30, 2020