हरियाणा। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह का यहां मेदांता अस्पताल में हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। वह करीब 75 वर्ष के थे। परिवार ने बताया कि वह कुछ समय से बीमार थे और उन्हें यहां मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार रात हृदयगति रुक जाने से उनका निधन हो गया।
सिंह को लखनऊ के गोमतीनगर के विश्वास खंड स्थित उनके आवास पर लाया गया है। सिंह के निधन की खबर मिलने के बाद उनके दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा हुआ हैं। उनकी अंत्येष्टि भैसाकुंड बैकुंडधाम पर की जाएगी । वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्यदेव सिंह के निधन पर दुख जताया। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट में लिखा, “उनके निधन से पार्टी ने विचारधारा के प्रति एक समर्पित नेता को खोया है।