Friday , March 24 2023

लखनऊ : शेल्टर होम्स के लिए की गीजर की व्यवस्था

लखनऊ। लखनऊ नगर निगम के शेल्टर होम्स में रहने वाले लोगों को सर्दी के मौसम में गर्म पानी की सुविधा प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने 8 शेल्टर होम्स के लिए गीजर की व्यवस्था की। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने नगर निगम लालबाग कार्यालय में नगर आयुक्त अजय द्विवेदी को गीजर भेंट किए।

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त अमित कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने संगठन के पदाधिकारियों का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, नगर महामंत्री विजय कनौजिया, गोमती नगर पत्रकारपुरम के चेयरमैन आनंद रस्तोगी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply