Thursday , March 23 2023

आजमगढ़ में दिखा महापर्व छठ को लेकर भारी उत्साह, छठ गीतों से गूंजा जनपद

आजमगढ़ : दीवाली के बाद मुख्यरूप से उत्तर भारत मनाए जाने वाले महापर्व छठ को लेकर सभी जगह उत्साह देखने को मिला रहा है। आज यानी शनिवार को जहां व्रत रखने वाली महिलाऐं उदित होते भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर अपना व्रत पूरा कर रहीं है। तो वहीं इससे एक दिन पहले आजमगढ़ में शुक्रवार को नदियों और तालाबों के घाटों पर अस्ताचलगामी भगवान भाष्कर को अर्घ्य देने की रस्म को पूरा किया गया।

आम और खास सभी ने की छठी मइया की पूजा

इस दौरान छठ घाटों पर उपस्थित आम और खास सभी लोगों ने छठी मइया की श्रद्धापूर्वक पूजा की। कोरोना को लेकर प्रशासन की तरफ से तमाम तरह की गाइडलाइन बनाई गई थी और खुद सीएम योगी ने लोगों से इस महापर्व को घर पर ही रह कर मनाने की अपील की गई थी।लेकिन इसका आंशिक असर ही रहा। हालांकि इस बार कई महिलाओं ने घर पर ही पानी के किसी बड़े बर्तन में रख कर पूजन अर्चन किया।

शुक्रवार की शाम भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के समय शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में चहल पहल रही। घाघरा, तमसा समेत सभी छोटी नदियों, पोखर, तालाब के साथ घरों व मोहल्लों में विशेष रूप से तैयार जलकुंड में भगवान सूर्य को अर्ध्य अर्पित करने के साथ ही लोकपर्व छठ का मुख्य अनुष्ठान आरंभ हो चुका है।

प्रशासन की ओर से हुए थे अभूतपूर्व इंतजाम

भगवान सूर्य को अर्घ्य देने जाने वाली महिलाओं द्वारा गाये जाने छठ गीतों से जनपद के सभी गली मोहल्ले गूंज उठे। विभिन्न घाटों पर महिलाएं पैदल ही समूह में छठी माई के गीत गाते हुए नजर आई। समूह में छठव्रतियों के साथ-साथ परिवार के अन्य लोग भी शामिल थे। वहीं मन्नत पूरी होने पर कई व्रती महिलाएं सड़क पर शाष्टांग होकर पहुँची। इस दौरान घाटों पर अर्ध्य के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन की ओर से अभूतपूर्व इंतजाम किए गए थे।

Leave a Reply