Wednesday , March 22 2023

खाना बनाते समय लगी आग, आधा दर्जन झोपड़ियां हुई खाक

मऊ : उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बुधवार की सुबह 11 बजे महिलावों द्वारा खाना बनाते समय अचानक आग लग जाने के कारण करीब आधा दर्जन झोपड़िया खाक हो गई। आग इतनी भयानक थी कि झोपड़ियों में रखे कपड़े – राशन समेत रखे अन्य सामान जलकर राख हो गया।

क्या है पूरा मामला

मऊ जिले मधुबन दुबारी स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुबारी की देवराचल स्थित मनमन के पुरवा में बुधवार की सुबह महिलाओं द्वारा खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। आग में कपड़े – राशन समेत रखे अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक देर हो गई थी और देखते देखते कई लोगो की आशियाने जलकर राख हो गए। अग्निशमन दस्ता आग बुझने के बाद घटना स्थल पर पहुंचा। बुधवार को लगी इस में लालचंद, दयाशंकर, संजय व रामलखन की करीब आधा दर्जन से ज्यादा झोपड़ियां खाक हो गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्राम प्रधान रंजना सिंह , प्रधान प्रतिनिधि अनिल सिंह , लेखपाल अशोक सिंह व दुबारी चौकी प्रभारी गंगाराम बिंद पहुँच गए। तथा ग्राम प्रधान ने तहसील प्रशासन द्वारा हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply