चंदौली। अजब प्रेम की गजब कहानी ये कहना कोई गलत नही होगा । जी हां आज ऐसी ही अलग ही प्रेम कहानी सामने आयी है। एक युवक को अपने से बड़ी उम्र की एक शादी शुदा महिला से प्यार हो गया। दोनों मिलते रहे और चार साल तक उनका प्यार परवान चढ़ता रहा। बीस बीच घरवालो को पता चला तो इसका विरोध भी हुआ और दोनों परिवारों में खूब अनबन हुई। फिर आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंचा। इसके बाद महिला थानाध्यक्ष ने बड़ी ही समझदारी के साथ इस प्रेम प्रसंग के प्रकरण का दी एंड किया।
पूरा मामला चंदौली जिले की मुगलसराय थानान्तर्गत गोधना गांव का है। यहां एक युवक को दुलहीपुर क्षेत्र की अपने से बड़ी उम्र की एक शादी शुदा महिला से प्यार हो गया। इसका पता जब दोनों के परिवार वालों को लगा तो खूब हंगामा हुआ और दोनों परिवारों में अनबन भी चली।
पर प्रेमी और प्रेमकिा दोनों पुलिस के पास पहुंचे। महिला थाना की थानाध्यक्ष शशि सिंह ने दोनों की प्रेम कहानी का सुखद अंत कराया। दोनों परिवारों को राजी करके दोनों की शादी करा दी गई। यह शादी थाने में बने मंदिर में ही वर और वधु पक्ष के लोगों व पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में हुआ।