बेंगलुरु। अन्नाद्रमुक से बर्खास्त नेता वी. के शशिकला को बुधवार को भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में आधिकारिक तौर पर रिहा कर दिया गया। शशिकला ने भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में 4 साल की सजा पूरी कर ली। शशिकला को फरवरी 2017 में 66 करोड़ रुपये की आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति के मामले में चार साल की कैद की सजा सुनाई गई थी।
20 जनवरी को कोरोना संक्रमित पाया गया था
शशिकला को 20 जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था और बाद में उन्हें बॉरिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में शशिकला की गंभीर स्थिति को देखते हुए विक्टोरिया अस्पताल के आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया था। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें अस्पताल से कब छुट्टी मिलेगी। शशिकला के वकील राजा पांड्या ने कहा कि सभी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया गया है। कानूनी तौर पर शशिकला आजाद हैं। डॉक्टर की सलाह के हिसाब से फिलहाल वह हॉस्पिटल में ही रहेंगी। प्रोटोकॉल के हिसाब से उन्हें 10 दिन बाद डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। लेकिन ऐसा तब ही होगा अगर उनमें कोरोना के लक्ष्ण नहीं मिलेंगे और 3 दिनों तक वह बिना ऑक्सिजन सपोर्ट के रह लेंगी।
बता दें कि शशिकला के 20 जनवरी को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी और फिलहाल वह विक्टोरिया अस्पताल के कोविड-19 केंद्र में है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें अस्पताल से कब छुट्टी मिलेगी। विक्टोरिया अस्पताल में इलाज करा रहीं शशिकला को पहले कुछ आराम होने के बाद दिन में आईसीयू से बाहर लाया गया था। शशिकला को फरवरी 2017 में 66 करोड़ रुपए की आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति के मामले में चार साल की कैद की सजा सुनाई गई थी। मालूम हो कि संपत्ति मामले में शशिकला के साथ उनके दो रिश्तेदार को बेंगलुरु की परापन्ना अग्रहारा सेंट्रल जेल में रखा गया था। इन तीनों पर अदालत ने 10 करोड़ रुपए के अलावा 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया था।