मुंबई। निर्माता और निर्देशक करण जौहर की Gunjan SaxenaThe cargill girl’ जबसे रिलीज हुई है, तब से वह विवादों में है। इस फिल्म को लेकर इंडियन एयर फोर्स पहले ही आपत्ति जता चुका था। अब इंडियन सिंगर राइट एसोसिएशन (इसरा) ने फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर की प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन के खिलाफ एक केस फाइल किया है।
इसमें इसरा ने शिकायत की है कि गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल में परफॉर्मेंस को कमर्शियली यूज किया गया है। इसके चलते उन्हें रॉयल्टी मिलनी चाहिए। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली उच्च न्यायालय ने करण जोहर की धर्मा प्रोडक्शन को इसरा द्वारा दायर किए गए याचिका के बाद समन जारी किया है।सिंगर एसोसिएशन का कहना है, ‘फिल्म राम लखन का गाना ए जी ओ जी, फिल्म खलनायक का गाना चोली के पीछे क्या है और फिल्म कुछ कुछ होता है का गाना साजन जी घर आए को कमर्शियली यूज किया गया है।
इंडियन एयर फोर्स पायलट की कहानी पर आधारित
इसपर बचाव पक्ष ने कहा है, ‘यह परफॉर्मेंस लाइव नहीं थे। इसके चलते इसमें रॉयल्टी का कोई मामला नहीं बनता है। ‘ इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि गाने के लाइसेंस म्यूजिक कंपनी से लिए गए थे। इसकी अगली हीरिंग 21 मार्च को रखी गई है। गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल में फिल्म अभिनेत्री जान्हवी कपूर की अहम भूमिका थी। इसमें पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी भी थे।फिल्म भारत की पहली इंडियन एयर फोर्स पायलट की कहानी पर आधारित है।
फिल्म निर्देशक करण जोहर कई कारणों से खबरों में है। हाल ही में उन्हें एनसीबी ने एक नोटिस जारी किया था और उनसे उनके घर हुई पार्टी के बारे में भी पूछा था। जिसमें वह कई कलाकारों के साथ नजर आ रहे थे। इस पार्टी के बारे में यह खबर थी कि इस पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल किया गया था। इसपर करण जोहर ने सफाई भी दी थी।