Friday , March 24 2023
भोपाल में प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज
भोपाल में प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

भोपाल में प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

भोपाल : मध्यप्रदेश के भोपाल में आज केंद्र द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की अगुवाई में कार्यकर्ता भोपाल के जवाहर चौक पर जुटे, उन्हें राजभवन तक मार्च निकालना था। लेकिन रोशनपुरा के पास ही पुलिस ने कांग्रेसियों को रोक लिया और आगे नहीं बढ़ने दिया। इस दौरान पुलिस ने अश्रु गैस के गोले छोड़े और वॉटरकैनन का उपयोग किया, राजभवन पहुँचने से पहले कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज हुआ।

कई किसान और कार्यकर्ताओं को आई चोट

बता दें कि राजभवन घेराव करने पहुंची कांग्रेस पर पुलिस ने ना सिर्फ लाठीचार्ज किया बल्कि वाटर कैनन और अश्रु गैस के गोले भी छोड़े, इस दौरान कई कांग्रेसी घायल हो गए है, लाठीचार्ज में कई लोगों को चोट आई हैं किसी की उंगली कट गई तो किसी के सिर फट गया, वही महिला कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान बेहोश हुई।

MP कांग्रेस ने किया ट्वीट

कांग्रेस के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ख़ून बहाया_शिवराज जी, किसानों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ख़ून की हर बूँद देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेगी।

इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट करके आरोप लगाते हुए कहा कि भोपाल में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे किसानों और कांग्रेसियों पर पुलिस ने शिवराज सरकार के इशारे पर लाठीचार्ज, अश्रु गैस और वॉटर कैनन छोड़े। उन्होंने इसकी निंदा करते हुए कहा कि हम कांग्रेसी इससे डरने वाले नहीं हैं। हम लोगों का संघर्ष इसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि लाठीचार्ज में अनेक किसान और कांग्रेसजन घायल हुए हैं।

Leave a Reply