Thursday , March 23 2023

ये कानून किसानों के लिए डेथ वारंट- अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 2 बड़े नेताओं पूर्व विधायक रमेश गौतम और  बसपा नेता मसूद आलम खान (पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, गोंडा) ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन की। इसके अलावा मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा, बसपा नेता लालचन्द्र गौतम, खुशीराम पासवान समेत बड़ी संख्या में अन्य पार्टियों के नेताओं ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन की।

इस मौके पर अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में अगली सरकार समाजवादियों की होगी। उन्होंने
कि बीजेपी की सरकार में अगर आप आवाज उठाएंगे तो दबा दी जाएगी। झूठे मुकदमें किए जा रहे हैं। ये किसी भी सीमा तक जा सकते हैं। देश में वह हो रहा है जो आजतक कभी लोकतंत्र में नहीं हुआ। विधानसभा में एक पुड़िया मिल गई खैनी की और उसे विस्फोटक बता दिया गया। बीजेपी की सरकार में कुछ भी हो सकता है। आपको आंतकवादी कहा जा सकता है। झूठा मुकदमा हो सकता है।

मंत्री फर्जी मोबाइल लॉन्च कर रहे

अखिलेश ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल का नाम लिए बगैर कहा कि इनके (बीजेपी ) मंत्री फर्जी मोबाइल लॉन्च कर रहे हैं। बीजेपी भ्रष्टाचार में लिप्त है। बीजेपी सरकार में जमकर फर्जीवाड़ा हो रहा है। इनके मंत्री भ्रष्टाचार में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सपा गरीब किसान की लड़ाई लड़ेगी। अखिलेश ने कहा कि किसान आंदोलन को सपा का समर्थन है और बीजेपी वाले किसानों को आतंकी बता रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि हम नए कृषि कानूनों के खिलाफ हैं। हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं पर बीजेपी सरकार फर्जी केस कर रही है।

ये कानून नहीं, डेथ वॉरंट वारंट : अखिलेश  

अखिलेश ने नए कृषि कानून को लेकर कहा कि ये कानून नहीं डेथ वॉरंट वारंट तैयार हो रहा है। अखिलेश ने कहा कि एमएसपी की खरीद पर धान की खरीद नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस और केस के दम पर आवाज दबाई जा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि देश में किसी पर इतने मुकदमें नहीं लिखे गए जितने बीजेपी ने सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लगा दिए।

सरकार कह रही है कि किसानों को एमएसपी देगें, कह रहे हैं लेकिन कहां मिलेगा बताएं? इनका दिल बहुत छोटा है। जनता के सामने नहीं कह पा रहे हैं कि कानून पक्ष में है या किसानों के लिए डेथ वॉरंट तैयार किया है। अखिलेश ने कहा कि सरकार ने 1800 एमएसपी देने का दावा किया लेकिन 900 से ऊपर नहीं दिया गया। यूपी का सवाल नहीं है देश का सवाल है। जो भी बीजेपी के फैसले थे देश के अर्थ व्यवस्था को खराब करने वाले थे। नोटबंदी और जीएसटी ने लोगों को बर्बाद कर दिया। लॉकडाउन के फैसले से भी देश को सिर्फ नुकसान हुआ। 90 से ज्यादा मजदूरों की जान चली गई।

हाथरस कांड में सरकार झूठी

अखिलेश ने कहा कि हाथरस कांड में सरकार झूठी साबित हुई। उन्होंने कहा कि हाथरस की पीड़िता को इंसाफ मिलेगा। इसके साथ ही अखिलेश ने कहा कि बीजेपी सरकार ने मुझ पर भी एफआईआर करके घेरने की कोशिश की। बीजेपी के खिलाफ जो बोलता है उसे झूठे मुकदमें में फंसा दिया जाता है। सरकार किसी को भी आतंकवादी बना सकती है। यह सरकार झूठी है।

किसान हो जाएंगे बर्बाद : अखिलेश

अखिलेश ने कहा कि नए कृषि कानून से किसान बर्बाद होगा। बीजेपी का तरीका साफ है, मंडियों का काम रोक दिया है। मंडियों पर नजर है कि बड़े-बड़े उद्योगपतियों को कैसे फायदा दिया जाए। सरकार ने एक भी मंडियां नहीं बनाई। किसान बाजार बन रहे थे लेकिन रोक लगा दी गई।

बंगाल की जनता बीजेपी को हराए : अखिलेश

अखिलेश ने कहा कि बीजेपी लोगों को डराकर धमकाकर पार्टी में शामिल करवाती है। नफरत फैलाने वाली पार्टी है। यूपी में भी साजिश की थी। बंगाल की जनता से कहूंगा कि बीजेपी को हराएं, कम से कम वहां से संदेश जाए कि नफरत की राजनीति कामयाब नहीं होगी।

चुनाव से पहले हर चालें चलीं जाएंगी

अखिलेश ने कहा कि बीजेपी आज भी झूठ बोल रही है। सपा सरकार बनाने जा रही  कैसे बने उस दिशा में काम हो रहा है। सपा के विजन के रास्ते पर भी सबसे बड़ी पार्टी चल रही है। संगठन, काम और कार्यकर्ताओं पर सपा को भरोसा है। यूपी के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक फैसला होगा। चुनाव से पहले हर चालें चलीं जाएंगी।

बीजेपी सरकार में लोकतंत्र खतरे में

अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का मुखिया जब ठोक दो नीति पर है तो लोकतंत्र कैसे बचेगा। उत्तर प्रदेश सरकार का विजन नहीं है तभी गोरखपुर में मेट्रो नहीं बन पा रही है। बीजेपी सरकार जब तक रहेगी तब तक लोकतंत्र को नहीं बचाया जा सकता।

 

 

 

 

Leave a Reply