Sunday , March 26 2023

विधानसभा का घेराव करने जा रहे अजय कुमार लल्लू समेत कई नेता गिरफ्तार

लखनऊ। किसान बिल को लेकर कांग्रेसियों ने सोमवार को विधानसभा घेराव का एलान किया है। विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को परिवर्तन चौक से गिरफ्तार किया गया है।

 

धरना प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे हैं कांग्रेसी कार्यकताओं को अयोध्या हाईवे पर रोका जा रहा है।अहमदपुर टोल प्लाजा और मोहम्मदपुर चौकी पर भारी संख्या में पुलिस बल वाहनों की चैकिंग कर रही है। वहीं लखनऊ समेत विभिन्न जिलों में कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को घरों में नजरबंद किया गया है। इसके अलावा जिले में कई जगह लखनऊ जा रहे कांग्रेसियों को हिरासत में भी लिया गया है।

दुर्गा पूजा को लेकर योगी सरकार ने किया ये ऐलान

 

Leave a Reply