Wednesday , March 22 2023

सरकार शख्त अपराधी मस्त: बुलंदशहर में आंगन में सो रही थी नाबालिग, घर से उठाकर रेप

बुलंदशहर: 2012 में जब देश की राजधानी दिल्ली में निर्भय को इंसाफ़ दिलाने के लिए लोग सड़कों पर उतरे तो लगा था की अब यह बदलाव का समय है और यह उम्मीद लगाई जा रही थी। कि अब देश में बरसों से चले आ रहें महिला अपराधों से संबंधी कानूनों में बड़ा बदलाव होगा। तब और अब में बस यही बदलवा आया है कि अब लोग इंसाफ़ के लिए सड़कों पर उतरने के बजाये ऑनलाइन प्लेटफोर्म और सोशल मीडिया पर ही अपना विरोध प्रदर्शन करने लगे हैं। शायद यही कारण है की महिलाओं से अपराधों के मामले कम होने के बजाय बढ़ें हैं।

हालहि में उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दलित युवती से सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी रीढ़ की हड्डी तोड़ कर उसकी ज़ुबान काट दी गई थी। हाथरस का मामला अभी शांत नही हुआ था कि यूपी के बुलंदशहर में रेप की घटना सामने आई है। किशोरी के साथ अपहरण के बाद दरिंदे ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही आरोपी के घरवालों ने उसे फरार करवा दिया। पुलिस ने बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बुलंदशहर के ककोड थाना क्षेत्र में नाबालिग से रेप की घटना के आरोपी रिजवान को उसके गांव के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ककोड थाना क्षेत्र में एक रेप का मामला सामने आया था, जिसमें पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।इस मामले में पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया था। देर रात ककोड पुलिस ने आरोपी रिजवान को उसके गांव के करीब धर दबोचा।

परिवार के साथ आंगन में सो रही थी नाबालिग

पीड़ित ने बताया कि वह बुधवार रात अपने परिवार के लोगों के साथ वह घर के आंगन में सो रही थी। तभी घर की दीवार लांघकर रिजवान उर्फ पकौड़ी घर में आ धमका। उसने मुंह पर रुमाल सुंघाकर किशोरी को घर से उठाया। कुछ दूर एक ट्रक के पास आरोपी ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। लड़की शोर न मचाए इसलिए दरिंदे ने उसके मुंह मे कपड़ा ठूंस दिया।

दी थी तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी

पीड़िता का आरोप है कि दरिंदे ने तेजाब से उसका चेहरा जलाने की धमकी भी दी। एसएसपी का कहना है कि घटना के बाद मौके पर पुलिस अफसर गए और जांच भी की। पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

 

 

Leave a Reply