मऊ। एक तरफ जहां प्रशासन पूरे जिले में रोड़ पे किये अतिक्रमण को हटा रही है, वही मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक में एक प्राइवेट हॉस्पिटल प्रेमा क्लिनिक के बाहर आये मरीजो के वाहनों के खड़े कर देने से लोगों को आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यहाँ का प्रशासन बिल्कुल मौन है, हॉस्पिटल पे स्थित एक कर्मचारी से पूछा गया कि ये सारे वाहन रोड़ पे खड़े है। इसके लिए आप लोग मना नही करते है।आप लोग मेन रोड़ पे सारे वाहनों को खड़ा करा रखा है। तो उस कर्मचारी ने बताया कि डॉक्टर साहब के व्यवहार पे रोड़ पे गाड़ियों को खड़ा कराया जाता है।
कोई बोलने नही आता है, लेकिन समस्या तो आम जनता को हो रही है।आज़मगढ़ से मऊ के लिये मुख्य मार्ग है, और मुख्य मार्ग पे हॉस्पिटल के बाहर खड़े वाहनों से लोगो को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, अब देखना ये है कि ये आम जनता की समस्या प्रशासन को कब दिखाई देता है।
जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द को दूर करता है जायफल, जानिए इसके 7 बड़े फायदे