Wednesday , March 22 2023

बिहार चुनाव: 125 सीटों के साथ नीतीश की नैया पार, फिर बनी N.D.A सरकार

पटना: बिहार विधानसभा का चुनाव परिणाम आखिरी समय तक उम्मीदवारों की धड़कनों को बढ़ाता रहा। देर रात को एनडीए ने सरकार बनाने के लिए 122 सीटों के आंकड़े को छू लिया। एनडीए को 125 सीटें मिली जबकि महागठबंधन के खाते में 110 सीटें गईं। 74 सीटें जीतकर भाजपा ने बिहार को जहां भगवामय किया वहीं, एक बार फिर नीतीश सरकार का सत्ता में लौटना तय कर दिया।

243 सीटों वाली विधानसभा में एनडीए को 125 सीटें (भाजपा को 74, जदयू को 43, वीआईपी को 04 और हम को 4) सीट मिली हैं। इधर, महागठबंधन 110 सीटों (राजद 75, कांग्रेस 19 वामदलों को 16) पर जीत मिल चुकी थी। दूसरी ओर, लोजपा ने 1 और ओवेसी की एआईएमआईएम ने 5 सीटें जीतीं। इस चुनाव में राजद सबसे बड़े दल के रूप में उभरा है।

एक सीट बसपा और एक सीट पर प्रत्याशी सुमित सिंह भी चुनाव जीते। तीसरे चरण में एनडीए ने 52 सीटें जीती हैं। यह वही चरण है जब नीतीश ने धमधहा में प्रचार के आखिरी दिन अपने अंतिम चुनाव की बात कही थी। बहुमत मिलने के बाद संभव है कि सरकार दीवाली के बाद शपथ ले। हालांकि अभी 29 नवबंर तक समय है। गौरतलब है कि पिछली बार एनडीए के पास 125 सीटें थीं। इस बार भी बार उतनी ही सीटें हैं। विपक्ष के पास 110 सीटें थीं। इस बार भी उतनी ही हैं। बस इस बार भाजपा की सीटें बढ़ीं और जदयू की घटीं हैं। वीआईपी और हम ने बराबरी पर पहुंचाया। दूसरी ओर, विपक्ष में राजद की पांच और कांग्रेस की आठ सीटें घटी। घाटे की भरपाई वामदलों ने कर दी।

Leave a Reply