देहरादून. उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छारछुम में 110 मीटर स्पान पुल का शिलान्यास किया। पुल का शिलान्यास कर सीएम धामी ने कहा कि इस स्पान सेतु के निर्माण से भारत-नेपाल दोनों देशों के बीच व्यापार के रास्ते खुलेंगे। बहुत समय से इस पुल के निर्माण को ले कर मंथन चल रहा था। यह पुल आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में बनने जा रहा है इसलिए कार्यदायी संस्था इसकी गुणवत्ता पर पूरा ध्यान दे।
सीएम धामी ने कहा, इस पुल के निर्माण से भारत की ओर से छारछुम और मित्र राष्ट्र नेपाल को लाभ मिलेगा। नेपाल से हमारा रोटी और बेटी का सम्बंध है। इस पुल के निर्माण से भारत और नेपाल सम्बन्धों को और मज़बूती मिलेगी। दोनों देशों में रोज़गार के साधन और गतिविधियाँ बढ़ेंगी।