Friday , September 29 2023

मुलायम सिंह यादव की फिर बिगड़ी तबीयत, मुंबई के अस्पताल में हुए भर्ती

सपा संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब हो गई है। पेट में तकलीफ के बाद उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।डॉक्टरों की सलाह पर वह अस्पताल में तीन दिन पहले ही आए थे।

आपको बता दें कि सपा संरक्षक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम बीते काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। बीते 20 दिसंबर को भी उन्हें नाक से खून आने पर लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

हाल ही में 81वां जन्मदिन मनाने वाले मुलायम बीते छह माह से पेट, ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं। महाराष्ट्र के सपा अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने बताया कि मुलायम सिंह को पेट में दर्द था। शरीर की जांच के लिए उन्हें मुंबई लाया गया है। उनकी रूटीन जांच होती रहती है। कोई खास समस्या नहीं है।