Tuesday , October 3 2023

ट्रेड यूनियनों का भारत बंद आज , कई सेवाएं रहेंगी प्रभावित

बुधवार को केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में श्रमिक संघों के भारत बंद का असर बैंकिंग, परिवहन समेत कई जरूरी सेवाओं पर पड़ सकता है। कई सरकारी बैंकों ने स्टॉक एक्सचेंज को पहले ही बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की जानकारी दी है। ऐसे में जमा एवं निकासी और चेक क्लीयरेंस जैसी सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है। वहीं निजी बैंकों पर इसका असर नहीं पड़ेगा।

आपको बता दें कि श्रमिक संघों के आह्वान पर लगभग 25 करोड़ लोग हड़ताल में सम्मिलित हो सकते है l इसमें एआईबीईए, एआईबीओए, बेफी, इनबेफ समेत कई कई बैंक कर्मचारी एसोसिएशन भी हड़ताल में हिस्सा लेने के इच्छुक हैं। वहीं युक्त बयान में कहा गया है कि श्रम मंत्रालय ने 2 जनवरी, 2020 को बैठक बुलाई थी, लेकिन वह अब तक श्रमिकों की किसी भी मांग पर आश्वासन देने में विफल रहा है।

इसी बीच केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को आगाह किया है कि भारत बंद में शामिल होने वालों को परिणाम भुगतने होंगे। कार्मिक मंत्रालय ने जारी आदेश में कहा कि जो भी कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे उनके वेतन से कटौती की जा सकती है l इतना ही नहीं उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की हो सकती है।सभी विभागों को इस संदर्भ में राजनीतिक संदेश जारी कर दिया गया है।