लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या आए दिन बढ़ती जा रही है। आज यानी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 536 नए मामले सामने आए हैं, सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4642 है। अभी तक 7609 लोग पूरी तरह ठीक होने के बाद अपने घर लौट चुके हैं। वही प्रदेश में, अब तक कोरोना से 365 लोगों की मृत्यु हो चुकी हैं। कल प्रदेश में 15079 सैंपल टेस्ट कराए गए। अब तक प्रदेश में 4 लाख 11 हजार से ज्यादा सैंपल विभिन्न प्रयोगशालाओं में टेस्ट कराये गए है।
रिकवरी रेट 60.31% हुआ :
उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद बताया की, कल प्रदेश में 15607 सैंपल टेस्ट किए गए। जून के अंत तक 20 हजार टेस्ट प्रतिदिन क्षमता का लक्ष्य रखा गया है। अब तक प्रदेश में 4 लाख 19 हजार 994 सैंपल विभिन्न प्रयोगशालाओं में टेस्ट किए गए हैं। अभी तक 7609 लोग पूरी तरह ठीक होने के बाद अपने घर लौट जा चुके हैं। हमारा रिकवरी रेट 60.31% हो गया है।
इतने लोग आइसोलेशन वार्ड में :
स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि, राज्य में फिलहाल 4445 लोग आइसोलेशन वार्ड में हैं। 7897 लोगों को फैसिलिटी क्वारंटाइन में रखा गया है। प्रदेश में आरोग्य सेतु ऐप का लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐप से मिले अलर्ट के बाद 74 हजार 878 लोगों को राज्य मुख्यालय से फोन कर हालचाल पूछा गया है। उन्होंने अपील की कि जिसके पास भी स्मार्ट फोन है, वह इस ऐप को डाउनलोड करें और इसका इस्तेमाल करे। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में यह एक कारगर हथियार है।