लखनऊ। “एमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी” फिल्म के बाद लाखों दिलों पर राज करने वाली दिशा पटानी आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही है। दिशा मशहूर अभिनेत्रियों की सूची में अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। अपनी मेहनत और अदाकारी के बल बूते आज कई दिलों पर छाई है। टॉलीवुड फिल्मो से फ़िल्मी दुनिया में कदम रखने वाली पटानी आज सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों मे से एक है। वे अब तक बॉलीवुड में कई हिट फिल्मे दे चुकी है। दिशा पटानी अपने फिटनेस को लेकर काफी सजक रहती है। दिशा पटानी भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल भी हैं। आज दिशा के जन्मदिन के मौके जाने उनसे जुड़े खास क़िस्से,
दिशा पटानी का जन्म 13 जून 1992 को बरेली में हुआ है , वे उत्तराखंड की रहने वाली है।

दिशा के पिता का नाम जगदीश सिंह पटानी जो की पुलिस विभाग में डीएसपी पद पर कार्यरत हैं। दिशा बड़ी बहन खुशबू पटानी। साथ ही, उनका एक छोटा भाई भी है, जिसका नाम सूर्यवंश पटानी है।

दिशा पटानी ने एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू वर्ष 2015 में फिल्म लोफ़र में किया, इस फिल्म दिशा वरुण तेजा के अपोजिट नजर आयीं थी।

हिंदी सिनेमा में दिशा को पहचान फिल्म “एमएस धोनी अनटोल्ड स्टोरी” से मिली, इसके बाद वह फिल्म बाघी 2 में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट नजर आयीं। दिशा फिल्म कुंगफू में जैकी चैन के अपोजिट भी नजर आ चुकी हैं।

दिशा फिल्म भारत में भी नजर आईं थीं, इस फिल्म में सलमान के साथ एक गाने पर डांस में वह बेहद बोल्ड लुक मे अपनी अदा सबका मन मोह लिया था।

दिशा ने इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग से स्नातक की पढाई की है। फिर वह मॉडलिंग में आ गई और मुंबई चली गई। 2015 में, प्रसिद्ध कैडबरी डेयरी मिल्क वाणिज्यिक में प्रदर्शित होने के बाद पटानी एक लोकप्रिय चेहरा बन गईं।

दिशा को सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण (2016) के लिए स्क्रीन अवार्ड और उनकी हिंदी डेब्यू फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (2016) के लिए स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर -2017 (2017) से नवाजा गया है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने मुख्य भूमिका निभाई और पटानी ने धोनी की पूर्व प्रेमिका प्रियंका झा की भूमिका निभाई, जो एक कार दुर्घटना में मर जाती है। और फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के सॉन्ग “तू आ गया है सेने” के बारे में पिछले सालों से इंटरनेट पर सबसे लोकप्रिय और डाउनलोड किया गया गाना था।

उसके बाद बागी 2 में टाइगर श्रॉफ के साथ दिशा पटानी ने काम किया, 2016 की हिट फिल्म बाघी में भी श्रद्धा कपूर के साथ टाइगर श्रॉफ ने अभिनय किया। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और अहमद खान द्वारा निर्देशित, फिल्म दुनिया भर में 30 मार्च 2018 को रिलीज़ हुई और लगभग 243 करोड़ की कमाई की।

दिशा के रिलेशनशिप की बात करे तो वे कुछ समय के लिए अभिनेता पार्थ समथान के साथ पहला रिश्ते में थी। मगर यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला।

पटानी 2017 में जैकी चैन के साथ अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट कुंगफू योगा भी कर रहे थे। यह एक बहुभाषी कॉमेडिक एक्शन-एडवेंचर फिल्म थी जिसमें अभिनेता सोनू सूद, अमायरा दस्तूर और आरिफ रहमान भी थे।

दिशा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वे सिर्फ 500 रुपए लेकर मुंबई आई थीं। उन्होंने बताया था, “मैं अकेली रहती थी और काम करती थी लेकिन कभी भी परिवार से मदद नहीं मांगी।”

दिशा ने एक शो में बताया था, “जब मैं छोटी थी, इस समय नए-नए टेलीफोन आए थे। मैं और मेरी बहन, साथ में बैठ के कुछ रैंडम नंबर्स को डायल करते थे और हम सिर्फ यही कहते थे ‘हाय, मैं फ्लां-फ्लां बात कर रही हूं। “

दिशा का सबसे बड़ा क्रश रणबीर कपूर पर हैं। उनके रणबीर कपूर के प्रति दीवानगी इस कदर थी कि वे स्कूल जाते समय उसी रास्ते से गुजरती थी, जहां रणबीर कपूर का पोस्टर लगा रहता था और वे इस पोस्टर को तब तक देखती थीं, जब तक ये उनकी आंखों से ओझल नहीं हो जाता था।

दिशा के पास आज खुद का मुंबई के बांद्रा में घर है। उन्होंने ये नया अपार्टमेंट 2017 में खुद को गिफ्ट दिया था। 5 करोड़ की कीमत वाला इस घर का नाम दिशा ने ‘लिटिल हट’ दिया है।

दिशा पटानी फ़िलहाल अभिनेता टाइगर श्रॉफ को डेट कर रही हैं। हाल ही में दोनों ने फिल्म Baaghi 2 में एक साथ काम किया। दिशा पटानी अपने फिटनेस के लिए काफी जानी जाती है। जिसके बदौलत वे खूबसूरत महिला मिस इंदौर (2013) में पहली रनर-अप रही है।
