Friday , September 29 2023
मोदी सरकार के छह साल पूरे होने और दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के संकट और दिल्ली सरकार उससे कैसे निपट रही है इन सभी मुद्दों को लेकर दिल्ली में भाजपा ने आज एक जनसंवाद रैली की

स्मृति ईरानी ने दिल्ली जनसंवाद रैली को किया संबोधित, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

दिल्ली। मोदी सरकार के छह साल पूरे होने और दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के संकट और दिल्ली सरकार उससे कैसे निपट रही है इन सभी मुद्दों को लेकर दिल्ली में भाजपा ने आज एक जनसंवाद रैली की। यह वर्चुअल रैली थी, जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की गई। इसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से लेकर प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, श्याम जाजू जैसे कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। भाजपा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मोदी सरकार के छह साल पूरे होने और दिल्ली में कोरोना संकट के बढ़ते प्रसार और इस संकट से निपटने को लेकर जैसे कई मुद्दों पर एक जनसंवाद रैली की।

आदेश गुप्ता ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना :

आदेश गुप्ता ने इस रैली को शुरू में संबोधित किया। साथ उन्होंने दिल्ली सरकार की कमियां गिनाने के साथ ही बताया कि कैसे उनकी पार्टी और कार्यकर्ता इस संकट की घड़ी में दिल्लीवालों के साथ हैं। आदेश गुप्ता ने कहा, भाजपा इस कोरोना संकट में दिल्ली की जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने दिल्ली सरकार पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार अपने सुझाव को राजनीती के दृष्टिकोण से ले रही है।  कोरोना की इस महामारी के समय में भाजपा के कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा के साथ लोगों की सेवा में तत्पर हैं।

आदेश ने आगे मोदी कार्यकाल को गिनवाते हुए कहा की पीएम मोदी के अथक प्रयास और दृढ़ संकल्प का ही परिणाम है कि हम आत्मनिर्भर भारत की ओर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि जनता के हितों के लिए काम करने वाली भाजपा सरकार ने दूसरे कार्यकाल में जो फैसले लिए हैं उसे इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।

श्याम जाजू ने कहा :

आदेश गुप्ता के बाद श्याम जाजू ने भी दिल्ली सरकार पर तीखा वार किया। श्याम जाजू ने कहा की दिल्ली सरकार स्वास्थ्य सुविधा का दिखावा करते हुए कितने आदेश पारित कर देती है। पर कोई आदेश जमीनी तौर पर दिखाई नहीं देता है। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन दिल्ली सरकार द्वारा टेस्टिंग कम की जा रही है। उन्होंने आगे कहा की, मोदी सरकार ने जन जन के हितों को प्राथमिकता देते हुए हर क्षेत्र से संबंधित चुनौतियों का निवारण किया। मुख्यमंत्री केजरीवाल के पास न तो कोई नजर है और न ही कोई नजरिया और न ही उनकी सरकार कोरोना वायरस जैसी महामारी से निपटने में सक्षम है।

स्मृति ईरानी ने कहा :

श्याम जीजू के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोगों को संबोधित किया। स्मृति ने कहा की ये, भाजपा सरकार गरीब कल्याण को समर्पित सरकार है, यह हमें लॉकडाउन के बाद गरीब कल्याण योजना के माध्यम से 1 लाख 70 हजार करोड़ की व्यवस्था में दिखा, 130 करोड़ से ज्यादा लोगों के इस देश में कोई भी भूखा ना रहे इस मनसा से PM ने 80 करोड़ लोगों को 3 महीने का राशन दिलवाया। उन्होंने आगे कहा की, मैं हर उस परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं जिसने किसी अपने को खोया,मैं दिल्ली के हर उस नागरिक के प्रति अपने संगठन का आश्वासन व्यक्त करना चाहती हूं,दिल्ली BJP का हर कार्यकर्ता आपकी एक आवाज पर आपकी सेवा में उपस्थित हो जाएगा।