Saturday , September 30 2023
सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर में से एक थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के धारावाहिक में काम किया था पर उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली

नहीं रहे बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत …

मुंबई। धारावाहिक पवित्र रिश्ता से करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Sucide) ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने अपने बांद्रा स्थित घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। मुंबई पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची है। सुशांत के आत्महत्या की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। बता दें, सुशांत के नौकर ने पुुलिस को उनके आत्महत्या की जानकारी दी। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर ने आत्महत्या की थी। सुशांत ने यह खबर सुनने के बाद भावुक हो गए थे। सुशांत ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, ‘यह बेहद दुखद खबर है। मैं दिशा के परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। भगवान दिशा की आत्मा को शांति प्रदान करे।’ 

सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर में से एक थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने सबसे पहले ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के धारावाहिक में काम किया था पर उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली। इसके बाद उन्हें अपना फ़िल्मी सफर शुरू किया। वे फिल्म काय पो छे में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे, और उनके अभिनय की खूब तारीफ भी हुई थी।

बता दें, कुछ समय से बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार दुनिया को अलविदा कह चुके है। अप्रैल महीने में सदी के सबसे शानदार अभिनेता ऋषि कपूर दुनिया को अलविदा कह गए उनके साथ ही अप्रैल माह में इरफ़ान खान ने भी दिउनिया को अलविदा कह दिया। वही हाल ही में कोरोना संक्रमण से जूझ रहे सिंगर और म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन हुआ हो गया। इसके अलावा पिछले महीने वरिष्ठ गीतकार योगेश गौर भी इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। और अब 34 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री का एक सितारा अलविदा कह गया।