नई दिल्ली. फेमस एक्टर वरुण धवन की आगामी फिल्म कुली NUMBER-1 के साथ-साथ वो सोशल मीडिया पर अपने नेक कामो के लिए सुर्खियों बटोर रहे है। कोरोना वायरस के चलते फिल्म इंडस्ट्री पर पड़े बुरे नतीजे से प्रभावित फिल्म से जुड़े लोगों की मदद के लिए वरुण धवन लगातार सामने आ रहे हैं। इसी बीच ये खबर आ रही हैं कि वरुण ने बॉलीवुड के 200 डांसर्स को उनके खातों में पैसा भेजकर इस मुश्किल कोरोना काल में उनकी मदद की है। इस बात का खुलासा बैकग्राउंड डांसर रह चुके राज सुरानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वरुण धवन के साथ फोटो शेयर करते हुए किया है।
डांसर राज सुरानी ने अपने पोस्ट में इस बारें में बात करते हुए कहा कि वरुण ने मुश्किल में फसे लोगों की मदद की। इनमें से कईयों के साथ उन्होंने अपनी 3 डांस बेस्ड फिल्मों में काम किया है। वे उनको लेकर बहुत परेशान थे। कि ये लोग अपना जीवन कैसे चला रहे होंगे। उन्होंने डांसर्स की मदद करने का वादा किया था। ऐसे कई डांसर्स हैं जो लगातार अपने लैंडलॉर्ड से किराए को लेकर मुसीबतें झेल रहे हैं। कुछ पैरेंट्स को लेकर परेशान हैं। हम उन सबके शुक्रगुजार हैं जो डांसर्स की मदद कर रहे हैं। भले ही शूटिंग शुरू हो गई है,लेकिन डांसर्स को अभी लम्बा इंतजार करना है।
https://www.instagram.com/p/CCauYJ0pi5Y/?utm_source=ig_web_copy_link
राज ने अपने पोस्ट पर वरुण धवन को धन्यवाद करते हुए लिखा- “कि यह पहली बार नहीं है। जब वरुण ने किसी की मदद की है। कोरोना वाइरस के चलते लॉकडाउन में वरून ने लाखो रूपय दान दिये है इसके बाद भी उन्होंने प्रवासी मजदूरों को भोजन करने और घर भेजने जैसे कई नेक काम किए है”