Saturday , September 30 2023

दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने दिया मां दुलारी का हेल्थ अपडेट

नई दिल्ली, बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विडियो शेयर करते हुए अपने फैन्स का शुक्रिया अदा किया है। दरअसल उनकी माँ दुलारी और भाई, भाभी, भतीजी कोरोना पॉजिटिव पाए गये  थे। जिसकी जानकारी अनुपम खेर ने सोशल  मीडिया के जरिये अपने फैन्स को दी थी। मां के हेल्थ अपडेट से जुड़ी जानकारी उन्होंने एक वीडियो के जरिये बताते हुए कहा है। कि उनकी माँ कि स्थिति अब पहले से अच्छी है उन्हें आइसोलेशन वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके अलावा मेरे भाई, भाभी, भातीजी को होम क्वारंटाइन में रखा गया है। अनुपम खेर ने बताया कि परिवार अच्छे डॉक्टर्स की देख रेख में है और जल्द ही सभी लोग स्वस्थ  हो जायेंगे।

अनुपम खेर ने कहा – दोस्तों आप सभी के मैसेज और दुआओं के लिए बहुत- बहुत धन्यवाद। मैं आप सभी को एक-एक करके शुक्रिया नहीं कह पाया उसके लिए माफी चाहता हूं । एक बात और कहना चाहता हूं कि घर पर रहें और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें। इसे हल्के में न लें। यह काफी सीरियस हालात है। घर पर रहेंगे तो सुरक्षित रह सकेंगे। चार महीने का लॉकडाउन पीरियड गुजर चुका है। वैक्सीन के आने का इंतजार करिए। आप सभी का एक बार फिर से शुक्रिया।

https://www.instagram.com/tv/CCjVNImg8fa/?utm_source=ig_web_copy_link