नई दिल्ली: सोनू सूद लगातार लोगों की मदद करते नजर आ रहे है। पहले भी उन्होंने कोरोनाकाल मे लॉकडाउन के चलते भूखे और घर से दूर फंसे लोगों को ख़ाना खिलाया और कई प्रवासिय मजदूरो को भी उनके घर तक पहुचाया था। इन सबके बाद भी सोनू सूद मदद के लिए थम नहीं रहे हैं। अब सोनू ने रक्षाबंधन के दिन असम की बाढ़ में तबाह हुए एक महिला के घर को बनाने का वादा किया है।
दरअसल , एक सोशल मीडिया यूजर सोनल सिंह ने सोनू सूद को टैग करके लिखा, ‘सोनू सूद यह फ़ैमिली जलपाईगुड़ी असम में है। इसके पति की मौत हो गई है। एक छोटा बच्चा है जिसको खिलाने के लिए कुछ नहीं। बारिश में हालत और भी ख़राब हो गई। इसकी आख़िरी उम्मीद आप ही हो । हो सके तो इस परिवार को बचा लेना।’ इस ट्वीट के साथ यूजर ने एक वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में एक घर झोपड़ी दिख रही है, जो काफी ख़राब हालात में है।
https://twitter.com/SonalSi65378817/status/1289313040442130432
इस ट्वीट के बाद हमेशा की तरह सोनू सूद मदद के लिए सामने आये उन्होंने रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘चलो आज रक्षा बंधन के अवसर पर असम में अपनी इस बहन का नया घर बनाते हैं। ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वाइरल हो रहा है जबकी कई लोग इसे रिट्वीट कर चुके हैं।
द कपिल शर्मा शो में शामिल हुए थे सोनू सूद
कोरोना काल के दौर में वापस शुरू हुए द कपिल शर्मा शो के पहले एपिसोड में सोनू सूद मेहमान बने। उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस क्लिप में प्रवासिय मजदूर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। इस तारीफ को देखकर सोनू सूद भावुक हो जाते हैं और उनके आंखों में आंसू आ जाते हैं। इसके अलावा भी इस एपिसोड को लोग पसंद कर वायरल कर रहे हैं।