Tuesday , October 3 2023

भूमिपूजन में शामिल होने वाले हर मेहमान को मिलेगा ये ख़ास तोहफा

अयोध्या: राम मंदिर का भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को करेंगे। भूमि पूजन से पहले अयोध्या में होने वाली सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भूमिपूजन में 200 से ज्यादा मेहमानो को निमंत्रण भेजा जा चुका है जो कल यानि 5 अगस्त को भूमि पूजन में शामिल होंगे। मेहमानों के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। अयोध्या पहुंचने वाले सभी अतिथियों को चांदी का सिक्का दिया जाएगा। इसके अलावा सभी मेहमानों को प्रसाद में स्टील का टिफिन दिया जाएगा, इसमें रघुपति लड्डू रखे जाएंगे।

मेहमानों के लिए हुए ये खास इन्तजाम

  • अयोध्या भूमिपूजन में शामिल होने वाले हर अतिथि को चांदी का सिक्का दिया जाएगा। इसमें श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान और श्रीराम दरबार का प्रतिक चिन्ह है।
  • 8 हजार टिफिन में रखे जाएंगे लड्डू  इन लड्डुओं को स्टील के डिब्बों में रखकर भक्तों को दिया जाएगा। इसके लिए करीब 8000 टिफिन भी मंगाए गए हैं। इन टिफिनों में मंदिर भूमि पूजन का स्टीकर लगाया जाएगा।
  • भूमि पूजन से पहले अयोध्या को एक ही रंग में रंगा गया है। अयोध्या में दुकानों और मकानों को ‘पेंट माय सिटी’ अभियान के साथ पेंट किया गया। इसके तहत मकानों को पीले रंग से रंगा गया।
  • इसके अलावा अयोध्या में जगह जगह पर भगवान राम और उनसे जुड़ीं या अन्य देवी देवताओं की पेंटिंग बनाई गईं।
  • भूमि पूजन के बाद नींव में शेषनाग और चांदी का कछुआ रखा जाएगा।