Saturday , September 30 2023

मंदिर निर्माण के अवसर पर देशभर में हो रही पाठ-पूजा, लोगों में खुशी का माहौल

लखनऊ: अयोध्या के राम मंदिर भूमि-पूजन की चर्चा आज देश और विदेश तक हो रही है। सभी जगह लोगों में हर्ष उल्लास देखा जा रहा है। कहीं, पूजा हो रही है तो कहीं लोग भजन गाकर अयोध्या में बनने जा रहे राम मंदिर में  साथ निभा रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री अयोध्या पहुंच गए हैं। रामनगरी अयोध्या में यह रामकथा का नया अध्याय है,सड़कों के किनारे पीले रंगे मकान एक शुभ संदेश दे रहा है। कोई घर ऐसा नहीं, जिस पर भगवा पताका न लहरा रही हो। सड़कों पर रंगोली सज रही है, दीपोत्सव का माहौल बना हुआ है। लोगो के दिलो में ख़ुशी की लहर दौड़ रही है।

राम मंदिर के भूमि-पूजन के अवसर पर देशभर में हो रही पाठ-पूजा, लोगों में खुशी का माहौल

भूमिपूजन को लेकर शहर में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का भूमि पूजन कर चुके है। भूमिपूजन को लेकर शहर में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया जा चुका है। नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जो रामलला के दरबार में उपस्थित हुए है बतौर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी का अयोध्या आना तो हुआ, पर राम लाला के दरसन करने का मौका नही मिला। मोदी आज 5 अगस्त  यानि बुधवार को न केवल दरसन किया, बल्कि जन्मभूमि पर राम मंदिर की आधारशिला भी रखी। उन्होंने प्रधानमंत्री बनने से  पहले भी रामलला का दर्शन किया था।

करीब  48 मिनट चली भूमि पूजा 

इस शुभ मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रमुख मोहन भागवत मौजूद थे। पुरोहितों ने प्रधानमंत्री से विधिवत पूजा अर्चना कराई। इस दौरान चांदी की नौ शिलाओं का पूजन किया गया। करीब 12 बजे शुरू हुआ भूमि पूजन कार्यक्रम करीब 48 मिनट चला। भूमि पूजन और शिला पूजन सम्पन्न होने के बाद मोदी ने साक्षात दंडवत कर देश की तरक्की और कोरोना के नाश का वरदान प्रभु श्रीराम से मांगा। भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद हर हर महादेव,जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगाये गए।