Tuesday , October 3 2023

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री के निधनं पर PM मोदी ने जताया शोक

लखनऊ: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल के निधन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यानी बुधवार को गहरा दुख व्यक्त करते  हुए कहा,” श्री शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर महाराष्ट्र की राजनीति के कद्दावर नेता थे। वह पूरी लगन के साथ राज्य और विशेषकर किसानों और गरीबों के उत्थान में जुटे रहे। उनके निधन से गहरा दु:ख हुआ दिवंगत के परिवार और उनके समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना है।

आपको बता दे कि, पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल  कोरोना से संक्रामित होने के कारण वह बीस दिनों से पुणे के अस्पताल में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि, दो दिन पहले ही उनकी रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आयी थी लेकिन आज बुधवार को उन्होंने सुबह अपने घर पर आखरी साँस ली।

शक्तिशाली सहकारी नेता के रूप में

शिवाजी पाटिल निलंगेकर मराठावाड़ा क्षेत्र के लातूर के रहने वाले थे। वह 1985-86 में राज्य के मुख्यमंत्री थे। उनके ऊपर आरोप लगा था कि उन्होंने अपनी बेटी और उसकी दोस्त की एमडी परीक्षा में मदद के लिए नतीजों में छेड़छाड़ की थी। इन आरोपों के बाद उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें लातूर के एक शक्तिशाली सहकारी नेता के रूप में जाना जाता था। उनके पोते संभाजी पाटिल बीजेपी के विधायक हैं। संभाजी देवेंद्र फडनवीस की सरकार में राज्य के श्रम मंत्री थे।