- हिन्दू युवा वाहिनी भारत ने मनाया जश्न
- करोड़ों श्रद्धालुओं का 500 वर्ष पुराना इंतजार खत्म
लखनऊ। राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर करोड़ों श्रद्धालुओं का 500 वर्ष पुराना इंतजार खत्म हो चुका है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज राम मंदिर का शिलान्यास किया। जिसे तरफ खुशी की लहर है। पूरी अयोध्या दुल्हन की तरह सजी हुई है। अयोध्या के साथ साथ पूरे उत्तर प्रदेश जय श्री राम के नारे से गूंज उठा है। इस खुशी के माहौल में छोटे संगठन भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।
राजधानी में भी कई जगह राम मंदिर निर्माण की खुशियां मनाई गईं। इसी कड़ी में हिन्दू युवा वाहिनी भारत के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मंत्री अजय शर्मा के नेतृत्व में हजरतगंज स्थित हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ा कर जय श्री राम के नारे लगाए। साथ ही गरीबो में भोजन वितरित किया। इस दौरान अजय शर्मा ने कहा कि ये पल हर भारतवासी के लिए गर्व का प्रतीक है।
हजारों सालों के संघर्ष का ये फल है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हर भारत वासी का सपना था जो अब जल्द ही पूरा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतृत्व में हो रहा भूमि पूजन हम सभी के लिए गौरवशाली है। इस कार्यक्रम में राकेश सिंह (एडवोकेट), विशाल चौधरी (एडवोकेट), एडवोकेट सतीश कनौजिया, रोहन मदान के साथ संगठन के तमान कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।