Friday , September 29 2023

जानिए कौन हैं जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल

नई  दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व केद्रीय मंत्री रह चुके मनोज सिन्हा अब जम्मू और कश्मीर के नए उप राज्यपाल होंगे। बीती रात बुधवार को गिरीश चंद्र मुर्मू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया  है। आपको बता दें कि राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति भवन की और से गुरूवार की सुबह मनोज सिन्हा की नियुक्ति का ऐलान किया गया है।

मनोज सिन्हा भारतीय जनता पार्टी के जाने माने चेहरे हैं। वह पूर्व में गाजीपुर से सांसद रहे हैं। हालांकि, 2019 का लोकसभा चुनाव वो हार गए थे। यहीं वजह है की  इस बार उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली थी। हालांकि, बीजेपी नेता मनोज सिन्हा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में रेल राज्यमंत्री रह चुके हैं।

राजनीतिक करियर की शुरुआत

हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्र संघ का अध्यक्ष बनने के साथ ही 1982 से उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत हुई। आईआईटी बीएचयू से पढ़े मनोज सिन्हा राजनीति में सक्रिय रहे है। वह 1996 में पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए और उन्होंने 1999 में दोबारा जीत हासिल की थी। सिन्हा 1989 से 1996 तक भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य रहे। वह 2014 में लोकसभा चुनाव में भाजपा के सत्ता में आने पर तीसरी बार निचले सदन के लिए चुने गए। पीएम मोदी की नजर में उन्होंने वाराणसी के लिए अच्छा काम किया। वह रेल राज्य मंत्री रहे हैं और बाद में उन्हें संचार मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार भी सौंपा गया था।

निजी जीवन

मनोज सिन्हा की 1 मई 1977 को सुलतानगंज, भागलपुर की नीलम सिन्हा से शादी हुई। साथ ही उनकी एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है और एक बेटा है जो एक टेलेकॉम कम्पनी में काम कर रहा है।