Friday , September 29 2023

लखनऊ के इस होटल में मिला प्रेमी-प्रेमिका का शव

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले होटल मूवमेंट के कमरा नंबर 310 में प्रेमी-प्रेमिका के शव मिलने से हड़कंप मच गया।शव मिलने पर सरोजिनी नगर व कृष्णा नगर पुलिस जांच में जुट गई है। लड़के का नाम राहुल है। 21 वर्षीय राहुल पिता रामचंद्र व मां गायत्री के साथ लखनऊ पॉलिटेक्निक कृष्णानगर के सामने स्कूल परिसर में रहता था।

 

मामले की जानकारी पर पहुंचे परिजनों में आपस में ही ठन गई। लड़की के परिजन लड़के के परिवार व लड़के के परिजन लड़की के परिवार पर आरोप लगा रहे हैं। दोनों ही परिवारों के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। इस दौरान पुलिस ने विवाद शांत करवाने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें 

 

UP की अर्थव्यवस्था का नया केंद्र बनेगी अयोध्या