Saturday , September 30 2023

शादी के बंधन में बंधी दिया और बाती हम की एक्ट्रेस प्राची तेहलान

नई दिल्ली। देश में कोरोना काल के चलते कुछ ऐसी खबर सामने आ रही हैं जो फैन्स को खुश कर देगी, आपको बता दे की बहुत ही चर्चित शो दिया और बाती हम’ सीरियल की एक्ट्रेस और कभी स्पोर्ट्सपर्शन रहीं प्राची तेहलान शादी के बंधन में बंध चुकी है। उन्होंने दिल्ली के बिज़नेस मैन रोहित सहोर को अपने जीवन साथी के रूप में चुना है शुक्रवार को दोनों ने शादी रचा ली है।

इस बात की जानकारी प्राची ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो सांझा करते हुए की उन्होंने लिखा, ‘शादी की तारीख- 7 अगस्त 2020।’ पहली फोटो में किसी का भी चेहरा साफ नज़र नहीं आ रहा है। रोहित के चेहरे को फोकस आउट किया गया है, जबकि प्राची उनके पीछे छुपी हुई हैं। इसके बाद से लगातार लोगों बधाई दे रहे हैं। बधाई देने वालों में फैंस के अलावा सेलेब्स भी शामिल हैं।

https://www.instagram.com/p/CDrR2ITgyBK/?utm_source=ig_web_copy_link

शादी लव के साथ साथ अरेंज भी

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्राची और रोहित की शादी लव के साथ साथ अरेंज भी है दोनों ही एक दुसरे को 2012 से डेट कर रहे है इतने लंबे समय तक चल रहे अपने रिश्ते को उन्होंने शादी में बदल दिया है। मीडिया से बात करते हुए प्राची ने बाताया की वह लॉकडाउन के दौरान रोहित के साथ जुड़ी रहीं। मुझे इस बात का अहसास होने लगा की यह वह आदमी है जिसके साथ मैं अपनी लाइफ बीता सकती हूं। आपको बता दें दीया और बाती हम से डेब्यू करने वाली प्राची, कुछ दिनोंं बाद मलयालम फ़िल्म में नज़र आनी वाली हैं।