Tuesday , October 3 2023

छेड़खानी के दौरान सड़क दुर्घटना में छात्रा की मौत, 4 करोड़ की थी स्कालरशिप होल्डर

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के चलते महिला सुरक्षा के तमाम इंतजामों के बाद भी मनचलों का कहर जारी है। अमेरिका में पढ़ रहीं बुलंदशहर निवासी होनहार छात्रा मनचलों के कहर का शिकार हो गई। छेड़छाड़ से बचने के लिए बाईक से गिरी छात्रा की सर पर चोट लगने से मौत हो गई पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या था पूरा मामला

अमेरिका में कोरोना के सर्वाधिक संक्रमण के कारण घर लौटी सुदीक्षा अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी। बाइक पर बैठी सुदिक्षा अपने चाचा के साथ थी तभी बुलेट सवार कुछ मनचलों ने छेड़खानी शुरु कर दी। मनचलों की छेड़खानी से बचने के लिए सुदीक्षा अपने चाचा के बाइक से निचे गिर गयी जिसके कारण सर पर काफी चोट लगने से सुदीक्षा की मौके पर ही मौत हो गयी हलाकि अज्ञात बाइकर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर करवाई शुरु कर दी गई है।

 20 अगस्त को अमेरिका जाना था वापस

गौतमबुद्ध नगर के दादरी तहसील की रहने वाली सुदीक्षा बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं। सुदीक्षा के पिता ढाबा चलाते हैं। सुदीक्षा ने बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूल से कक्षा पांच तक पढ़ाई की। इसके बाद प्रवेश परीक्षा के जरिये सुदीक्षा का एडमिशन एचसीएल के मालिक शिव नदार के सिकंदराबाद के स्कूल में हुआ था। सुदीक्षा को  20 अगस्त को अमेरिका वापस जाना था। लेकिन किसी को क्या पता था कि कुछ मनचलों  की करतूत की वजह से उसकी मौत हो जाएगी और फिर वह कभी अमेरिका नहीं जा पाएगी।