भारत और विश्व इतिहास में 11 अगस्त का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। 1914 में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमले का ऐलान किया. प्रथम विश्व युद्ध 28 जुलाई साल 1914 को शुरू हुआ था, जब ऑस्ट्रिया- हंगरी ने सर्बिया के खिलाफ जंग का ऐलान किया।
दरअसल, 28 जून 1914 को ऑस्ट्रिया-हंगरी साम्राज्य के उत्तराधिकारी आर्चड्यूक फर्डिनेंड अपनी पत्नी के साथ बोस्निया में साराएवो के दौरे पर थे। वहां उन दोनों की हत्या कर दी गई, जिसके बाद शुरू हुआ प्रथम विश्व युद्ध कहलाया।यह युद्ध 4 साल से भी अधिक समय तक चला था। इस युद्ध में करीब एक करोड़ 70 लाख लोगों की जा गई थी।
2 अगस्त को विक्रम साराभाई का जन्म हुआ था
मंगलयान और अब चंद्रयान 2 मिशन के साथ ही दुनिया भर में भारतीय स्पेस प्रोग्राम की वाहवाही हो रही है। इसकी नींव रखने वाले विक्रम साराभाई की आज जन्मदिन है। उनका जन्म 12 अगस्त 1919 को एक अग्रणी कपड़ा व्यापारी के घर हुआ था।