मध्य प्रदेश: शिवराज सिंह चौहान सरकार ने कोरोना संकट को देकते हुए। अब 6वीं से 12वीं तक के बच्चों को टीवी एवं रेडियो के माध्यम से पढ़ाये जाने का फैलसा किया हैं। सीएम चौहान ने आज अधिकारीयों से बात की और शिक्षा से जुड़े अहम फैसले लिए।
चौहान ने मीटिंग में मिड डे मील के मुद्दे पर कहा कि, मिड डे मील की राशि बच्चों के खाते में डाली जा रही है। 1 लाख 13 हज़ार शालाओं के 56 लाख 8 हज़ार बच्चों को 16 जून से 31 जुलाई के 40 दिनों का – 5वीं तक के बच्चों को 199रु. और 4 किलो खाद्यान्न और माध्यमिक तक के बच्चों को 298रु. और 6 किलो खाद्यान्न प्रदान किया जा रहा है , साथ ही 37,708 मैट्रिक टन गेहूं और चावल स्वंय सहायता समूह के सदस्य उनके घर-घर जाकर पहुंचाएंगे।
इसके साथ ही सरकार ने मिड डे मील बनाने वाली महिलओं के वेतन संबंधी मुद्दे पर एक अहम निर्णय लेते हुए, उनका वेतन सीधे उनके बैंक खातों में डालने कि बात कही। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा ,” मिड डे मील बनाने वाली महिलाओं को भोजन बनाने का जो पारिश्रमिक है वो दिया जाएगा। पहले मार्च और अप्रैल का 4000 रु. के हिसाब से दिया था। अब जुलाई का प्रति रसोइया 2000 रु. कुल 42 करोड़ रुपए की राशि उनके खाते में भेजी जा रही है। ”
मिड डे मील बनाने वाली महिलाओं को भोजन बनाने का जो पारिश्रमिक है वो दिया जाएगा। पहले मार्च और अप्रैल का 4000 रु. के हिसाब से दिया था। अब जुलाई का प्रति रसोइया 2000 रु. कुल 42 करोड़ रुपए की राशि उनके खाते में भेजी जा रही है : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान pic.twitter.com/EVfbJQ0pHa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 20, 2020
बन्ना रेडियो और दूरदर्शन से कराई जाएगी पढ़ाई
मीटिंग में सबसे अहम फ़ैसला छात्रों की पढ़ाई को लेकर था,जिसमें सरकार ने छात्रों की पढ़ाई टीवी और रेडियो के माध्यम से कराने के बात कही मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार म.प्र. दूरदर्शन में 3 घंटे के लिए 9-12वीं के बच्चों के साथ – साथ 1 सितम्बर से 6वीं – 8वीं के बच्चों के लिए पाठ्क्रम आधारित कार्यक्रम प्रसारित किए जाएंगे।
म.प्र. दूरदर्शन पर 3 घंटे के लिए 9-12वीं के बच्चों के लिए अध्यापन कार्यक्रम प्रसारित किया जा रहा है। 1 सितंबर से कक्षा 6वीं-8वीं के बच्चों के लिए पाठ्य पुस्तक आधारित शैक्षणिक कार्यक्रम प्रसारित किए जाएंगे : म.प्र. के मुख्यमंत्री https://t.co/guxiGBAfWJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 20, 2020
साथ ही म.प्र. के बन्ना रेडियो में सोमवार से शुक्रवार तक 11-12 बजे अलग-अलग विषयों के अध्यापन कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा।